अपने ही घर में सुरक्षित नहीं बेटी सौतेले पिता ने की बेटी के साथ शर्मनाक हरकत हुई मर्यादा की हद पार
सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें की।केवल यही नहीं अपनी पत्नी की भी अश्लील वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दे रहा है। महिला ने पति पर बेल्ट से पीटने का भी आरोप लगाया है।
सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें की। यही नहीं पत्नी की भी अश्लील वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दे रहा है। महिला ने पति पर बेल्ट से पीटने का भी आरोप लगाया है। उसने हाथों पर बेल्ट के निशान सभी दिखाए। पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया है
कोतवाली रुड़की में पहुंची एक महिला ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। पहले पति से उसका तलाक हो गया है। उसकी एक बेटी है। उसका दूसरा निकाह रुड़की में एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति से हुआ है। व्यक्ति की पहली पत्नी मर गई थी । उसकी भी पहले से छह संतान हैं।
करीब ढाई साल पहले उसका निकाह हुआ था। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर रुड़की आ गई थी। उसकी बेटी 14 साल की है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता है। उसने उसके साथ अश्लील हरकते भी की है, जबकि उसके पति की खुद की सगी बेटियां भी बड़ी हैं।
महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसकी अश्लील वीडियो बना रखी है। जब भी वह उसकी किसी बात का विरोध करती है, तो उसका पति वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देता है। उसे पीटता है। हालांकि, महिला का पति सभी आरोपों को गलत बता रहा है।
खबरे इस पर भी पढ़े👇👇
यह भी पढ़े
उत्तराखंड में देखने को मिला ऐसा मामला जानिए आखिर क्या है ये पूरी खबर। कुछ इस तरह हो रही थी तस्करी