हरिद्वार जिले के नवोदय नगर में नगर पालिका अध्यक्ष का जमकर हुआ विरोध।
हरिद्वार जिले के नवोदय नगर में नगर पालिका अध्यक्ष का जमकर हुआ विरोध। श्री देव सुमन पार्क मैं स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का विरोध प्रदर्शन किया।
50 दिन 50 काम के बदले नगर पालिका अध्यक्ष के किए जाएंगे 50 पुतले दहन,स्थानीय लोगों ने राजीव शर्मा होश में आओ लगाए नारे।
झूठे नारियल फोड़कर किए जा रहे हैं नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा बड़े-बड़े वायदे जिसके बाद हो रहा विरोध।
क्षेत्रवासियों का आरोप श्रीदेव सुमन पार्क मैं सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों रुपए की चपत नगर पालिका द्वारा लगा दी गई जिसमें मुख्य गेट भी टूट चुका झूले भी टूट चुके पार्क के चारों तरफ गंदगी ही गंदगी लोगों में भारी रोष।
हर रविवार को होगा पुतला दहन कार्यक्रम।