हरिद्वार की पंचायतों में उप प्रधानों के चुनाव होंगे 16 फरवरी को अधिसूचना जारी।
हरिद्वार जिले की ग्राम पंचायतों में उप प्रधान के लिए 16 फरवरी को सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन होगा।
इसके बाद ही 11 से 12 बजे नामांकन की जांच होगी। 12 से 12:30 बजे तक नाम वापसी का मौका भी दिया जाएगा। 12:30 से एक बजे के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा।
दोपहर 1:30 बजे से 3:30 के बीच मतदान होगा। इसके बाद शाम के चार बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।
चुनाव की पूरी प्रक्रिया पंचायत मुख्यालय पर कराई जाएगी। नामांकन पत्रों की बिक्री 10 से 15 फरवरी के बीच सुबह 10 से शाम पांच बजे तक और 16 फरवरी को सुबह आठ से 9:30 बजे के बीच क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगी।
अब खबरे इस पर भी पढ़े।